संवाददाता
गोण्डा। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर मालवीय नगर के तत्वावधान में स्वावलंबी पूर्व छात्र परिषद की बैठक अंजनी कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अतिथियों का परिचय व बैठक का संचालन जितेंद्र कुमार पांडेय पूर्व छात्र एवं आचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज ने किया। पूर्व छात्रों में भैया सतीश कुमार दीक्षित ने अपने छात्र काल की स्मृतियों को ताजा करते हुए विद्यालय के आचार्य हरिहर प्रसाद एवं कृष्ण गोपाल पांडेय के सानिध्य में सीखे गए सद्गुणों की सराहना की। जितेंद्र पांडेय ने विद्यालय से जीवन जीने की कला प्राप्त करने को अपना सौभाग्य बताया। कृषि वैज्ञानिक मनीष शुक्ला ने अपने जीवन में सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा एवं आचार व्यवहार को अपनी सफलता का आधार बताया। पूर्व छात्र शिक्षक भानु प्रताप सिंह ने शिशु मंदिर के संस्कार पूर्ण शिक्षण को अपनी सफलता का जीवन मंत्र बताते हुए प्राथमिक विद्यालय में यहां के संस्कारों को लागू करने की अभिलाषा प्रकट की। प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका दिव्यांशी श्रीवास्तव ने एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू करने के सुझाव दिया। आचार्य जितेंद्र पांडेय ने छात्रों को पोर्टल के माध्यम से मेरा विद्यालय मेरा गौरव से जुड़ने की सूचना दी, जिसमें उन्होंने बताया कि विद्या भारती एलुमनी पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्र ने सम्बोधित करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को पोर्टल से जुड़ने के लिए आग्रह किया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता श्रीवास्तव ने पूर्व छात्र परिषद में संवादहीनता के अभाव की ओर ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अंजनी कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय के पूर्व की स्मृतियों को सांझा किया। बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा मिश्रा ने पूर्व छात्र परिषद द्वारा चलाये जा रहे क्रियाकलापों की सराहना की।
