Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

Gonda News:पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के डुमरियाडीह कस्बा स्थित राजा देवी बक्श सिंह अवध राज सिंह महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक वीरेंद्र बहादुर सिंह लल्लन सिंह की सातवीं पुण्य तिथि पर लायंस क्लब गोण्डा अवध द्वारा विशाल रक्तदान शिविर एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में शिवम् सिंह ने प्रथम, ईदउल हसन ने द्वितीय तथा बादल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में सुंदर पति यादव ने प्रथम, राधा देवी ने द्वितीय व रुचि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर बालक वर्ग दौड़़ में शिवम सिंह प्रथम, राहुल कुमार सिंह द्वितीय तथा बादल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसी रेंज के बालिका वर्ग में सुंदर पति यादव प्रथम, सत्या सिंह द्वितीय व रुचि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी विजई प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान किया। लायंस क्लब गोण्डा अवध एवं महाविद्यालय प्रबंधन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 57 यूनिट रक्तदान किया गया।

Gonda News:पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित


लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटर लायन दिलीप सिंह ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि समय-समय पर लायंस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं मानवता को समर्पित अन्य सामाजिक कार्य किया जाता रहेगा। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने समस्त प्रतियोगियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही लायंस क्लब गोण्डा अवध द्वारा किए जा रहे हो सामाजिक कार्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कमेटी चेयरमैन लायन हरिकेश मिश्रा ने बताया कि आज 37 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। क्लब के अध्यक्ष लायन मनीष दुबे ने महाविद्यालय के प्रबंधक लायन रमेश सिंह द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल की विशेष पिन लगाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं रक्त दाताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष लॉयन सुदेश मोहन, सचिव लॉयन अनिल अग्रवाल, लॉयन राजेश जयसवाल, लॉयन दिनेश मिश्रा, लॉयन नितिन सिंधी, लॉयन अविनाश तुलसियान, लायन सुमेर सिंह एवं लायंस क्लब सेवा के अध्यक्ष लायन राज कुमार जयसवाल एवं सचिव लायन अजय मित्तल आदि ने सहयोग किया।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
Gonda News:पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर एवं दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
RELATED ARTICLES

Most Popular