जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। कलेक्टर परिसर में स्थित बाबूराम स्मृति भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. बाबूराम तिवारी की पुण्य तिथि पर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री संतोष कुमार ओझा ने बताया कि श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने इस के निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान सुरेश चन्द्र त्रिपाठी का बताया। उन्होंने कहा कि उस समय वह अध्यक्ष थे और उन्ही के व्यक्तिगत प्रयास से यह हाल बन सका। त्रिपाठी ने दूसरा श्रेय अजय शंकर श्रीवास्तव बंटी को दिया, जिन्होने स्व. बाबू राम तिवारी की मूर्ति लगवायी थी। इससे भी उन्हें न जानने वाले लोग भी याद करते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि स्व. तिवारी के गणना भारत के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में होती थी। उन्होंने अपना सारा जीवन अधिवक्ताओ के हित में समर्पित कर दिया। इसलिए अधिवक्ताओं का कर्तव्य है कि वे स्व. बाबू राम तिवारी जी के बताए रास्ते पर चलें। श्रद्धांजलि सभा का संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सैकडो अधिवक्ताओं ने एकत्रित होकर स्वर्गीय बाबूराम तिवारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया। इस अवसर पर जिन वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे, उसमें बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, संतोषी लाल तिवारी, केके मिश्र, गोकरन नाथ पाण्डेय, रवि चन्द्र त्रिपाठी, इकबाल बहादुर श्रीवास्तव, अजय शंकर श्रीवास्तव ‘बंटी, माधव राज मिश्र, राम बुझारथ दूबे, अनिल सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष पाण्डेय, दिनेश मिश्र, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, संगम लाल दूबे, जी.पी.पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रमेश दूबे, संयुक्त मंत्री रामू प्रसाद, आलोक मिश्र, केके पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, कौशल किशोर पाण्डेय, राजेन्द्र त्रिपाठी, सुखसेन सिंह, ओम प्रकाश सोनकर, भगवती प्रसाद पाण्डेय आदि शामिल हैं।
यह भी पढें : किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आया तो यहां करें शिकायत

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
