जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। नगर के पीपल चौराहे पर स्थित दिया संस्थान के तत्वाधान में गायत्री आरोग्य संस्थान के योग केंद्र का शुभारंभ संस्थान के प्रबंधक भूपेंद्र प्रकाश आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें पतंजलि योगपीठ व देव संस्कृति विश्वविद्यालय से योग की शिक्षा प्राप्त आदर्श मिश्रा द्वारा जन सामान्य के उत्तम स्वास्थ्य हेतु योग प्रशिक्षण का कार्य किया जाएगा। भूपेंद्र आर्य ने सभी आए हुए अतिथियों व प्रशिक्षण के लिये उपस्थित नागरिकों का अभिनंदन व स्वागत तिलक लगाकर किया। आदर्श योगाचार्य ने योग के विषय में योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग अति आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में भी योग शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण हथियार है। योग के द्वारा हम अपने शरीर को निरोग बनाते हैं। अपने आत्मबल को भी संभल बनाने का कार्य करते हैं। योग केंद्र में महिलाओं बच्चों के लिए सायं कालीन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है। प्रातः काल छह से आठ तक विभिन्न योगिक क्रियाओं हेतु अलग-अलग क्लास से संचालित किये जातें है। भविष्य में विभिन्न यौगिक क्रियाओं का भी प्रशिक्षण संस्थान में सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें पंचकर्म, षष्ठकर्म, सूत्र नेती, जलनेति, त्राटक आदि प्रमुख हैं।

यह भी पढें : पार्टी से बगावत करने वाले दो नेताओं को सपा ने निकाला
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
