Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:पीडब्लूडी की सड़क गड्ढे में तब्दील

Gonda News:पीडब्लूडी की सड़क गड्ढे में तब्दील

संवाददाता

कटरा बाजार, गोण्डा। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तीन विधानसभा क्षेत्रों कर्नलगंज, कटरा बाजार और पयागपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। साथ ही सड़क पर बना हुआ बड़ा गड्ढा जानलेवा साबित हो रहा है। जिम्मेदार आला अधिकारियों व विभाग की नजरों से ओझल होने से यह सड़क अपनी बदहाल स्थिति पर आंसू बहाते हुए मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण की बाट जोह रही है।
बताते हैं कि विकास खंड कटरा बाजार की ग्राम पंचायत उड़िला से कर्नलगंज या पयागपुर जाने के लिए यही एक मुख्य मार्ग है और इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। इस मुख्य मार्ग पर पुलिया निर्माण न होने से लोगों का आवागमन बाधित है। वहीं यह मार्ग तीन विधानसभा क्षेत्रों कर्नलगंज, कटरा बाजार और पयागपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी है, जो गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे आये दिन यहां पर कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। उक्त सड़क की दुर्दशा से यहां अभी हाल ही में ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला। गांव के योगेंद्र सिंह ने बताया कि न तो कोई नेता इस पर ध्यान देता है और न ही पीडब्ल्यूडी विभाग। हम लोगों ने अधिकारियों से और नेताओं से कई बार कहा, लेकिन किसी ने इस मुख्य मार्ग पर ध्यान नहीं दिया और उदासीनता बरतते हुए उपेक्षा की जा रही है। सड़क की बदहाल स्थिति के संबंध में विरोध प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र सिंह, ननकऊ सिंह, राहुल सिंह, अंकित यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढें : इंग्लैंड में डेल्टा वैरिएंट ने मचाया कहर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular