संवाददाता
गोण्डा। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर पैसे लूटने की सूचना डायल112 पुलिस को मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में शामिल आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में शामिल कुल्हाड़ी भी बरामद कर लिया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के दत्तनगर विशेन निवासी सुकई पुत्र ईश्वरदीन को पिता की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के सुकई ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात बदमाशों ने उसके पिता के ऊपर हमला कर उनकी हत्या कर दी है और उनके पास से रुपए को भी छीनकर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शक के आधार पर उसके पुत्र से पूछताछ की तो आरोपी पुत्र ने जुर्म कबूल कर लिया है।
यह भी पढें : अंगूठे के क्लोन से ढाई करोड़ की जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
