संवाददाता
मोतीगंज, गोण्डा। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका होती है। यह बात नाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान संस्था के संरक्षक केदार नाथ पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि जीवन में जितनी आवश्यकता भोजन पानी आग में होती है, उतनी ही वह आवश्यकता शुद्ध वायु व आवरण के लिए भी होती है। इसीलिए वृक्षों का लगाना बहुत जरूरी होता है। वृक्ष से हमें स्वास्थ्य के लिए शुद्ध वायु मिल सके तो दूसरी तरफ इन्हीं पेड़ों से इमारती लकड़ी, जलौनी लकड़ी तथा फल भी मिलते हैं, जिससे आय का स्रोत भी बढ़ता है। संस्था के संरक्षक केदार नाथ पांडेय ने बताया कि करीब छह एकड़ भूमि में फलदार वृक्ष आम करीब डेढ़ सौ पौधे तथा 10 पेड़ अमरूद व 10 पेड़ आंवला के पौध का पौधरोपण किया गया है। बची हुई जमीनों में भी फलदार वृक्ष लगाया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दीनानाथ शुक्ल, मोतीगंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र यादव, भाजपा के अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, सुरेश तिवारी, लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रंजन शर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अभिषेक दत्त तिवारी, संजय तिवारी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे। सभी लोगों ने वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें : यूपी दिवस पर मण्डल स्तर पर आयोजित होगी प्रतियोगिता

