संवाददाता
गोण्डा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड परिसीमन की कार्यवाही पूरी हो गई है। जिले में सदस्य ग्राम पंचायत के 2269, सदस्य क्षेत्र पंचायत 328 व सदस्य जिला पंचायत के 14 नए वार्ड बनाए गए हैं। प्रस्तावित सूची पर आपत्ति चार जनवरी तक दाखिल की जा सकेगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायतों में वार्ड परिसीमन की कार्यवाही चल रही है। जिले की 1214 ग्राम पंचायतों में निर्धारित मानक के अनुसार वार्ड परिसीमन की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। अब ग्राम पंचायत के वार्ड की संख्या 15410 पहुंच गई है। 2269 ग्राम पंचायत के नए वार्ड बने हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के वार्ड का निर्धारण दो हजार की आबादी पर होना है। ऐसे में 331 नए वार्ड बनाए गए हैं। सदस्य जिला पंचायत का वार्ड 50 हजार आबादी पर बनाने की व्यवस्था है। ऐसे में जिपं के भी 14 नए वार्ड बने हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को वार्ड परिसीमन की कार्यवाही पूरी करके प्रस्तावित सूची का प्रकाशन कर दिया है। डीपीआरओ सभाजीत पांडेय ने बताया कि प्रस्तावित सूची पर आपत्ति 31 दिसंबर 2020 से चार जनवरी 2021 तक दाखिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सदस्य ग्राम पंचायत व सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए आपत्ति विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में जमा होगी। सदस्य जिला पंचायत के प्रस्तावित वार्ड पर आपत्ति जिला पंचायत कार्यालय में जमा की जाएगी।
कुछ ऐसी हुई पंचायतों की तस्वीर
ग्राम पंचायत-1214
सदस्य ग्राम पंचायत-15410
क्षेत्र पंचायत-16
सदस्य क्षेत्र पंचायत-1612
जिला पंचायत-01
सदस्य जिला पंचायत-65
किस ब्लॉक में कितनी हुई बीडीसी वार्ड की संख्या
परसपुर में 121, इटियाथोक 101, बेलसर 103, कटरा बाजार 106, मनकापुर 112, झंझरी 129, मुजेहना 104, पंडरीकृपाल 64, हलधरमऊ 87, रुपईडीह 125, छपिया 95, वजीरगंज 92, तरबगंज 85, नवाबगंज 92, बभनजोत 107 व कर्नलगंज में 89।
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब भी बन सकते हैं मतदाता, जानिए क्या है नियम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
