संवाददाता
गोण्डा। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 125 जयंती पराक्रम दिवस के रूप में पटेल नगर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में सोल्लास सम्पन्न हुआ। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संस्थापक/प्रबंधक तथा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ शेर बहादुर सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी, आर्ट ऑफ लिविंग, पेंशनर्स कल्याण संस्था व विद्यालय परिवार के सहयोग से भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ राकेश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना त्रिवेदी ने कविता पाठ किया। इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय प्रबंध तंत्र की उपाध्यक्ष सुश्री वर्षा सिंह, इंकलाब फाउंडेशन की संरक्षक डॉ अनीता मिश्रा, लाल बहादुर शास्त्री पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के डॉ आरबी सिंह बघेल, डॉ रंजन शर्मा, केएन पांडेय, परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष डॉ अरुण सिंह, चित्रांश कल्याण परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, पेंशनर्स संगठन के केबी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता केके श्रीवास्तव तथा डा. बीनू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
यह भी पढ़ें : उर्वरक की 42 दुकानों पर छापेमारी, 28 नमूना संकलित, चार लाइसेंस निलम्बित

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
