संवाददाता
मुज़ेहना, गोण्डा। स्थानीय पत्रकार शिव कुमार मौर्या के निधन पर मंगलवार को क्षेत्रीय पत्रकारों द्वारा मुज़ेहना ब्लॉक के सरयू सभागार में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। पत्रकारों ने कहा कि लम्बी बीमारी के चलते मृत्यु हो जाने से उनका परिवार पूरी तरह से असहाय हो गया है। उनके न रहने के बाद उनके बच्चों का सहारा छिन गया है। वरिष्ठ पत्रकार धर्म प्रकाश शुक्ल ने कहा कि पत्रकार इस समाज का वह सिपाही है, जो हर मौसम में हर विकट परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पूर्ण रूप से बगैर अपनी चिंता किये निर्वहन करता है। इस वर्ग से पूरा समाज अपेक्षा तो बहुत करता है, किन्तु यही समाज जब पत्रकार वर्ग पर कोई विपदा आती है अथवा किन्ही विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है, तो यह समाज हमारा साथ नहीं देता। ऐसे में हम सभी का यह दायित्व है कि हम पत्रकार साथियों को जब किसी अपने साथी पर विपदा आये, तो साथ देना चाहिए, ताकि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को स्वाभिमान के साथ जीने का सन्देश दे सकें। उसके बाद सभी ने करुण शब्दों से उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। शोक सभा में रमेश कुमार पाण्डेय, सुशील श्रीवास्तव, विनीत प्रताप श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार शुक्ला, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र कुमार, सुनील कुमार सोनकर, खेमराज मिश्रा उमापति गुप्ता, विष्णु प्रताप मिश्रा (कल्लू कोबरा) उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : ‘सुपर तत्काल’ फर्जी एप से बना रहे तत्काल टिकट, जालसाज गिरफ्तार

