संवाददाता
गोण्डा। मीडिया को चौथा स्तंभ माना जाता है, लेकिन आए दिन मीडिया कर्मियों को प्रताड़ित करने यँहा तक की हत्या का मामला अक्सर सुनाई देता है। एक पत्रकार अपनी जान को जोखिम में डाल कर खबरें निकालता है। उसके विरोधी उसके खिलाफ लामबंद होकर उसका मर्डर भी कर देते है। ताजा मामला प्रतापगढ़ के एबीपी चैनल के पत्रकार शुलभ श्रीवास्तव का है। उन्होंने 9 जून को शराब माफियाआें के खिलाफ एक खबर प्रसारित किया था। इससे शराब माफिया उनसे नाराज थे। अपने जान का खतरा महसूस करते हुए उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज को 12 जून 2021 को एक प्रार्थना पत्र दिया था। ठीक उसके अगले दिन 13 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गयी। इस सम्बंध में जिले के दर्जनों पत्रकारों सूचना विभाग के सामने उप निदेशक डा. राजेंद्र यादव के साथ मे दो मिनट का मौन धारण करके दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। बाद में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक मांग पत्र अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह को सौंपकर नामजद अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करने, प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा व एक सदस्य को नौकरी देने के सम्बंध में सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ वर्मा, जानकी शरण दिवेदी, अम्बिकेश्वर पांडेय, एबीपी न्यूज़ संवाददाता कृष्ण कुमार, अनुराग सिंह, राजकुमार सिंह, देव मणि त्रिपाठी, राजमंगल सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, तुफैल खान, किशोर जायसवाल, शिवानंद मिश्रा, उमानाथ तिवारी, प्रवीण मिश्रा, दुर्गेश जायसवाल, शिव कुमार द्विवेदी, विकास सोनी सहित तमाम पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : बुधवार को मिले आठ कोरोना मरीज, चार की मौत
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
