पति को पुलिस चौकी पर लाकर लिखी गई जुल्म की इबारत
विकास सोनी
गोण्डा। पति-पत्नी के मामूली झगड़े में पुलिस न सिर्फ खलनायक की भूमिका में नजर आयी, बल्कि उसने अपनी बेलगामी और बर्बरता की जो स्क्रिप्ट लिखी, उससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई। बगैर किसी लिखित शिकायत के पुलिस महिला के पति को चौकी पर ले आयी। आरोप है कि चौकी पर तीन सिपाहियों ने लाठियों से उसकी पिटाई की।
मामला जिले के छपिया थाना क्षेत्र की हथियागढ़ पुलिस चौकी का बताया जाता है। राजू पुत्र अली हुसैन का कहना है कि 14 फरवरी की रात करीब नौ बजे उसके बेटे आपस में लड़ रहे थे। इस पर उसकी पत्नी बच्चों को मारने लगी, जिसका विरोध करते हुए उसने पत्नी को डांटा। इस बीच उसका लड़का थोड़ी दूर मौजूद सिपाहियों के पास चला गया। आरोप है कि हथियागढ़ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही चेतन पाण्डेय, अजय निषाद व प्रमोद वहां पहुंचे और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके घर में जबरन घुस गए। पीड़ित का आरोप है कि सिपाही नशे में धुत थे। तीनों सिपाहियों से उसकी पत्नी भी किसी तरह की मारपीट या लड़ाई झगड़ा न होने की दुहाई देती रही, लेकिन सिपाहियों ने उसकी एक न सुनी और राजू को घसीटते हुए चौकी पर ले गए। जहां दो सिपाहियों ने उसे पकड़ लिया और एक सिपाही ने उसकी लाठी से पिटाई की। वर्दीधारियों की जुल्म-ज्यादती का शिकार राजू अपनी पत्नी व बेटे के साथ पुलिस अधीक्षक के दरबार में पहुंचा और न्याय की गुहार लगायी। यहां से उसे भरोसा दिया गया है। पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजकर इंसाफ की फरियाद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर का कहना है कि राजू की पत्नी की शिकायत पर उसके विरुद्ध दप्रसं की धारा 151 की कार्रवाई की गयी है। सिपाहियों द्वारा राजू को मारने-पीटने के मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोप गलत और निराधार है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
