प्रदीप पांडेय
गोण्डा। सोमवती अमावस्या पर 14 दिसंबर की सुबह पति की दीघायु के लिए क्षेत्र की अनेक सुहागिन महिलाओ ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। गौरतलब है कि सोमवती अमावस्या का व्रत विवाहित स्त्रियां अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। इस दिन सुहागिनें व्रत रखकर पीपल के वृक्ष की दूध, पुष्प, अक्षत, चन्दन एवं अगरबत्ती से पूजा-अर्चना करती हैं और उसके चारों ओर धागा लपेटकर उसकी परिक्रमा भी करती हैं। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव से प्रार्थना करती हैं कि उनके पति की उम्र लंबी हो। इसी क्रम में सोमवार की सुबह इटियाथोक कस्बे सहित क्षेत्र में जगह जगह महिलाओं ने पीपल वृक्ष की पूजा की। कोहरे और ठंढ के बावजूद अलल सुबह अनेक महिलाएं पूजा सामग्री के साथ अपने घर के नजदीक पीपल वृक्ष के पास पहुंच गईं तथा पीपल वृक्ष की पूजा और परिक्रमा कर कच्चा सूता वृक्ष में लपेटी। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु व अपने परिवार के सुखमय जीवन की कामना किया। आपको बता दे कि सोमवार को होने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। सोमवती अमावस्या के दिन किया गया स्नान, ध्यान, जप और दान पुण्य अनंत फलदायी होता है। हिदू धर्म शास्त्रों के अनुसार सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व होता है। हिन्दू धर्म मे ऐसी मान्यता है कि पीपल के वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, त्वचा में विष्णु और शाखा में शिव तथा सभी पत्तों में देवताओं का वास होता है। इसलिए पीपल वृक्ष की पूजा करने से सभी दुखों का नाश होता है व सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें : केन्द्र द्वारा नामित नोडल अफसर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
