Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:इस वेबसाइट पर देखें मतदाता सूची में अपना नाम, न...

Gonda News:इस वेबसाइट पर देखें मतदाता सूची में अपना नाम, न हो तो भरें फार्म

03 जनवरी तक कर सकते हैं दावा व आपत्ति

संवाददाता

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डा. नितिन बंसल ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचक नामावली-2020 का अनन्तिम प्रकाशन 27 दिसम्बर को करा दिया गया है। मतदाता सूची का निरीक्षण एवं दावा आपत्तियाँ निर्धारित कार्यक्रमानुसार 28 दिसम्बर से 03 जनवरी 2021 तक प्राप्त की जायेंगी (01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी दावें स्वीकार किये जायेंगे) तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 04 जनवरी .2021 से 11 जनवरी 2021 के मध्य किया जायेगा। पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आगामी 22 जनवरी 2021 को कराया जायेगा।

यह भी पढें : गोण्डा पहुंचकर सीएम ने सत्यदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि,जानें शोक पुस्तिका पर क्या लिखा

जिलाधिकारी ने कहा कि अगले साल होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पंचायतों की शुरुआती वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई है। सोमवार 28 दिसम्बर से यह वोटर लिस्ट ग्रामीणों के लिए उपलब्ध रहेगी। यह ड्राफ्ट मतदाता सूची 28 दिसम्बर से 3 जनवरी के बीच सहायक जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेबल आफिसर के पास रहेगी। इसके अलावा यह वोटर लिस्ट राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट http//sec.up.nic.in पर भी देखी जा सकती है। वेबसाइट पर जिला, विकास खण्ड, ग्राम पंचायत का नाम डालने पर आपके सामने आपकी वोटर लिस्ट उपलब्ध हो जाएगी। असल में 13 नवम्बर से पहले बूथ लेबल आफिसर ग्रामीण इलाकों में घर-घर गये थे और मतदाताओं का ब्यौरा एकत्रित किया था। इस अभियान में वह नये वोटर भी शामिल किए गए जो आगामी पहली जनवरी को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे हैं। इनके अलावा जिनके नाम छूट गए थे उन्हें भी वोटर लिस्ट में शामिल किया गया। मृत व अन्यत्र स्थानांतरित हो गए या डुप्लीकेट वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया भी गया। इसके बाद 13 नवम्बर से 26 दिसम्बर के बीच इस पूरे ब्यौरे की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार की गई।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular