संवाददाता
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के निर्वाचन हेतु विकास खंडवार निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर की तैनाती कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह को विकास खंड परसपुर, उपनिदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा श्याम सिंह को बेलसर, उपनिदेशक कृषि डॉक्टर मुकुल तिवारी को वजीरगंज, परियोजना अधिकारी डूडा विनोद कुमार सिंह को इटियाथोक, उपनिदेशक रेशम सत्येंद्र सिंह को नवाबगंज, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड दो देवेंद्र मणि को हलधरमऊ, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड 2 चक्रेश केन को पण्डरी कृपाल, अधिशासी अभियंता आवास विकास अभिषेक वर्मा को छपिया, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड प्रथम सतीश कुमार को कर्नलगंज, अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड तृतीय दिनेश कुमार को तरबगंज, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड द्वितीय वीके सिंह को मुजेहना, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड विश्वनाथ शुक्ला को रुपईडीह, एक्सईएन जल निगम मुकीम अहमद को झंझरी, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह को कटरा बाजार, एक्सईएन सरयू नहर खंड चतुर्थ दिनेश मोहन को बभनजोत तथा अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम राधेश्याम प्रसाद को विकास खंड मनकापुर का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया है। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन हेतु अपर उपजिलाधिकारी तृतीय ज्ञान चंद गुप्ता, अधिशासी अभियंता गुण नियंत्रण खंड तूफानी चंद्रावत, उपायुक्त उद्योग अश्वनी कुमार वर्मा तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
