प्रदीप पाण्डेय
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से सम्बंधित भारतीय जनता पार्टी के रुपईडीह प्रथम के वार्ड संख्या पांच की बैठक इटहिया नवीजोत पंचायत भवन परिसर में आयोजित की गई, जिसमें आशीष त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष भाजपा गोण्डा एवं ब्लॉक संयोजक पंचायत चुनाव मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ओपी मिश्र ने किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा उमाशंकर शुक्ल रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिश्र ने कहा कि हमारा लक्ष्य पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को जिताना है। इसके लिए हमें बूथ स्तर पर मजबूती से अभी से ही तैयारी प्रारंभ करना होगा। इस अवसर पर आशीष त्रिपाठी, मधुबाला वर्मा, उमाशंकर शुक्ला, गोरे लाल शुक्ल, जगदंबा मिश्र, सोहन लाल भारती आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। उमा शंकर शुक्ल ने आये हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर एवं युवा भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने आये हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
