Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डीएम, एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

Gonda News:पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डीएम, एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

संवाददाता

गोण्डा। आगामी पंचायत चुनाव के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार कक्ष में मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों ने जिला आबकारी अधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कहीं भी अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण एवं बिक्री नहीं होना चाहिए। अगर कही ऐसी सूचना मिलती है तो उसके खिलाफ आवश्यक प्रभावी कार्यवाही करें। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि आगामी पंचायत चुनाव पर कड़ी नजर रखें। कहीं भी शराब वितरण न होने पाए। अगर ऐसी कहीं सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें। साथ ही पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अभियान चलाकर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करें। जनप्रतिनिधियों, वर्तमान/पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के साथ कानून एवं शांति व्यवस्था सम्बन्धी बैठक कर ली जाए। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती बंदना त्रिवेदी, जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी व आदि मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Gonda News:पंचायत चुनाव के दृष्टिगत डीएम, एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular