संवाददाता
गोण्डा। स्थानीय डीजल शेड में बेल्डर के पद पर कार्यरत कर्मचारी का शव शनिवार सुबह उसके सरकारी क्वार्टर में लटकता पाया गया। रेलवे सुरक्षा बल की सूचना पर पहुंची सिविल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कर्मचारी देवरिया जिले का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह डीजल शेड कर्मचारी जब ड्यूटी पर समय से नहीं पहुंचा, तो इंचार्ज ने उसे फोन किया, किन्तु उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद कुछ कर्मचारी उसके रोड नंबर सात स्थित क्वार्टर पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बन्द पाया गया। रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ा तो केदारनाथ का शव कुंडी से लटकता पाया गया। आरपीएफ की सूचना पर मौके पर पहुंची पहुंची सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीजल शेड के सीनियर डीएमई एपी सोनी व अन्य अफसर भी उसके आवास पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी देवरिया का रहने वाला है। उसके घर वालों से सम्पर्क कर सूचना दे दी गई है।
