बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में जुटा युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के वज़ीरगंज विकास खण्ड अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया में आज बाल विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को अगरबत्ती के डिब्बे व शीशे से शून्य निवेश के माध्यम से पेरिस्कोप बनाने की जानकारी दी गई। यह जानकारी देते हुए भाभा विज्ञान क्लब के समन्वयक व विद्यालय के विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार आनन्द ने बताया कि एनसीएसटीसी डीएसटी भारत सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र के सौजन्य से यह विज्ञान मेला आयोजित किया गया था। युवा बाल वैज्ञानिक आशुतोष पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा वैज्ञानिक सोच विकसित करने में मदद मिलती है। उन्होंने ग्रामीणो तथा आसपास के रहने वाले लोगों को भी विज्ञान के प्रति जागरूक करके अंध विश्वास से दूर होने की बात कही। आशुतोष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि जगतपाल सिंह इंटर कॉलेज में आगामी नौ जनवरी को विज्ञान मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आए हुए वैज्ञानिकों से यहां के बच्चे रूबरू वार्तालाप करेंगे और अपने सवालों का जवाब प्राप्त करेंगे। बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का भी प्रदर्शन किया जाएगा। अगले प्रोजेक्ट के बारे में वैज्ञानिक जानकारियां देंगे। प्रधानाध्यापक कुसुमावती देवी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

बच्चों से प्रश्न पूछे जाने पर बच्चों ने सही-सही जवाब दिया। विज्ञान शिक्षक सुनील कुमार आनन्द ने कहा कि छोटा रिसर्च एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा बन सकती हैं। विज्ञान मेले में पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता प्रोजेक्ट प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन होगा। अनिल मौर्य, सर्वेश मौर्य, ललिता, मालती, हरि प्रकाश मिश्र फार्मासिस्ट ने भी अपना अनुभव बताया। प्रतिभागी बच्चों ने कहा कि उनका सपना वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना है। बलरामपुर यूथ क्लब के उप समन्वयक आशीष पाठक ने कहा कि हमें पशु-पक्षियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना बंद करना चाहिए। उन्होंने बच्चों के अन्दर वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट भेंट किया, जिसमें प्रभू सिंह, अमन आनन्द, अरुण, अमित, शिव चरन ने अपनी वैज्ञानिक जिज्ञासा का समाधान किया। कार्यक्रम में आशुतोष पाठक सहित प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला को बना दिया गांव का प्रधान!

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
