संवाददाता
गोण्डा। द गोल्डन ब्लड संस्था प्रकरण में गुरुवार को जिलाधिकारी एव पुलिस अधीक्षक को निष्पक्ष कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा गया। उल्लेखनीय है उक्त संस्था एक समाजसेवी संस्था है, जिसके कार्यकर्ताओ को पुलिस ने जेल भेज दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष फैसल शाह ने कहा कि गलत तरह से संस्था के लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जो लड़के जेल में हैं, उनके साथ पूरा समाज खड़ा है। यह सभी लड़के निःस्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते थे। इसलिए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से निवेदन करते है कि मामले की एक उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राम्हण संगठन महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने भी ज्ञापन दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर महन्थ सुनील पुरी, अलीम अब्बास, वली मोहम्मद, शादाब हनफ़ी, अफ़ज़ल खान व अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
