संवाददाता
गोण्डा। प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के निर्देश के क्रम में बुधवार को डायट मेंटर अमित कुमार मिश्र द्वारा कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी/बीआरसी हलधर मऊ में उपस्थित होकर निष्ठा प्रशिक्षण में क्रय किए गए सामग्रियों एवं उनके बिल वाउचर का भौतिक सत्यापन करने का कार्य किया गया। निष्ठा प्रशिक्षण में क्रय किए की गई उपभोक्ता सामग्रियां, मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर, डेस्कटॉप कंप्यूटर, लेजर प्रिंटर, इनवर्टर फोटोकॉपी मशीन ,कार्यालय में चालू हालत में उपलब्ध मिली। लक्ष्य 53 के सापेक्ष सभी विद्यालयों के हेड मास्टर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। लक्ष्य 247 के सापेक्ष 246 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
यह भी पढें : डीएम ने की बाढ़ से तैयारियों की समीक्षा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
