जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने निर्वाचन कार्यो में लापरवाही बरतने पर एडीओ पंचायत इटियाथोक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। बताते चलें कि इटियाथोक ब्लाक से निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने की विभिन्न माध्यमों से डीएम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिनका संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एडीओ पंचायत सतीश त्रिपाठी को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति कर दी है। इटियाथोक ब्लाक में दूसरे एडीओ पचांयत की तैनाती कर दी है। जिलाधिकारी ने कहा है कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी अधिकारी-कर्मचारियों को हर हाल में दण्डित किया जाएगा।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
