Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशGonda News:निजीकरण के खिलाफ 15 और 16 मार्च को बंद रहेंगे बैंक

Gonda News:निजीकरण के खिलाफ 15 और 16 मार्च को बंद रहेंगे बैंक

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने निजीकरण के खिलाफ 15 और 16 मार्च को दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा की है। ऐसे में अगले महीने 13 से लेकर 16 मार्च तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। वित्त मंत्री ने बजट में दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की है। कौन से दो बैंक बंद किए जाएंगे। इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। निजीकरण को लेकर सरकारी बैंकों के कर्मचारियों में डर का माहौल बन गया। इसकी वजह यह है कि इस निजीकरण का शिकार बड़े से लेकर छोटा तक कोई भी बैंक हो सकता है। सरकार की इस घोषणा के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने 15 और 16 मार्च को दो दिनों की हड़ताल का ऐलान किया है। इसके पहले 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार व 14 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक वैसे ही बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन गोरखपुर शाखा के कन्वीनर केके तिवारी का कहना है कि इसके पहले सरकार आईडीबीआई बैंक का साल 2019 में निजीकरण कर चुकी है। पिछले चार साल में 14 सरकारी बैंकों का विलय भी हो चुका है। वहीं बजट में दो बैंकों को बंद करने की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा का बैंक कर्मचारी पुरजोर विरोध करेंगे। इसी क्रम में 15 और 16 मार्च को बैंकों में हड़ताल की घोषणा की गई है। गोरखपुर के सभी सरकारी बैंक इन दोनों दिन बंद रहेंगे।

यह भी पढें : रेप पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से हो जाएंगे दंग

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular