संवाददाता
गोण्डा। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक के शिविर कार्यलय में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का समापन हो गया। शिविर के अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई योग करने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहा था। लोगों में योग के प्रति इतना जुनून था कि शिविर शुरू होने से पहले ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पांच दिनों तक चले इस योग शिविर में नित्य की तरह योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने योग प्राणायाम सिखाया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि आज के भाग दौड़ की जिंदगी के साथ-साथ खान-पान के कारण लोग तरह-तरह के बिमारिओं से घिरते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग हमारी आयु को बढ़ाता है और साथ ही हमारे शरीर में एक ऐसी स्फूर्ति पैदा करता है कि हम इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में बिना थके,बिना रुके अपने काफी काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मन की शांति के लिये योग के माध्यम से मन को पूर्ण रुप से स्वस्थ रखना और साथ ही इस समूचे प्रदूषित वातावरण में योग के माध्यम से हम अपनी दैनिक दिनचर्या को नियमित एवं सुचारु बना सकते है। मुख्य अतिथि आईजी. डॉ राकेश सिंह ने कर्मचारियों को स्वस्थ तन-मन का मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि हमे नियमित रुप से योगाभ्यास करना चाहिए। योग से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। हम योग करके काफी हद तक बीमारियों से निजात पा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग ही एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा आप अपने सम्पूर्ण आंतरिक व बाह्य अंगो को आजीवन सक्रिय रख सकते है। योग हमारे ऋषियों मुनियो व पूर्वजो की अनन्त विरासत है। योग शिक्षक आदर्श गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में से थोड़ा समय निकालकर योगाभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए।इससे व्यक्ति मानसिक रोगों के साथ साथ शरीर मे होने वाले विभिन्न रोगों और दवाओं से मुक्ति पा सकता है। योग शिक्षक आशीष गुप्ता ने कहा कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से पाचन संस्थान संबंधित रोगों का जड़ से निदान हो सकता है। इसके माध्यम से मनुष्य एक स्वस्थ एवं लम्बा जीवन जी सकता है। एवं साथ ही साथ इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में होने वाले तनाव से भी मुक्ति पा सकते है। योगाभ्यास के बाद उपस्थित समस्त क्रमचारियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण भी किया गया। शिविर के समापन में समस्त कर्मचारियों ने मुख्य अतिथियों को औषधीय पौधे देकर सम्मानित किया। शिविर में देवीदयाल शुक्ला, राहुल मिश्रा, महादेव, अच्छन, भागवत, अशोक, फरीदा, शकुंतला, कालीचरण, भरत यादव आदि कई कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
