लोहिया धर्मशाला में राधा कृष्ण मन्दिर ट्रस्ट ने किया मनाया महिला दिवस
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय की प्राचार्य डा. आरती सिन्हा ने कहा है कि महिला दिवस समाज की वंचित महिलाओं को शोषण से मुक्ति व अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प दिवस है। महिलाओं का सदियों से शोषण हुआ, लेकिन शिक्षित व जागरूक महिलाओं के संघर्ष से आज आम महिलाओं को समाज में समानता का अधिकार मिला है। वह अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहिया धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।

संगोष्ठी के संयोजक महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रमा कश्यप ने कहा कि समाज में अभी महिलाओं को जागरूक बनाने के लिए शिक्षा के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने की जरूरत है। महिलाओं को शोषण अन्याय से मुक्ति दिलाकर ही समाज व राष्ट्र को खुशहाल बनाया जा सकता है। शिक्षाविद व परफेक्ट एकेडमी की प्रबन्धक पुष्पा लोहिया ने कहा कि महिलाएं घर की चहारदीवारी से निकलकर रोजगार व्यापार व प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों में पुरुषों को चुनौती दे रही हैं। संगोष्ठी को नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की प्राध्यापक डा नीलम छाबड़ा व डा रंजना बंधु ने भी सम्बोधित करते हुए उपस्थित महिलाओं का आह्वान किया कि महिलाएं परिवार की धुरी हैं। समाज के विकास में उन्हें टकराव नहीं, सहयोग सौहार्द का वातावरण सृजित कर सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए। श्री राधा कृष्ण मन्दिर लोहिया धर्मशाला ट्रस्ट के सर्वाकार विपिन लोहिया ने महिला जागरूकता व सशक्तिकरण विषयक आयोजित संगोष्ठी में शिक्षा क्षेत्र व समाजसेवा में अग्रणी महिलाओं का बुके व पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। संगोष्ठी में मधु पाठक, पूर्णिमा यादव, विभा श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, रेनू वर्मा, स्नेहलता, राजकुमारी प्रजापति, सूफिया, मोबीना बानो व नगीना बानो सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
यह भी पढ़ें : सैन्य बैरक में भीषण विस्फोट, मृतकों की संख्या 31 पहुंची

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
