Thursday, March 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:नहीं रहे यशवंत सिंह, उमरी शोकाकुल

Gonda News:नहीं रहे यशवंत सिंह, उमरी शोकाकुल

अतुल तिवारी

उमरी बेगमगंज, गोण्डा। अट्ठाइसा बाजार स्थित सुभाष इंटर कॉलेज के प्रबंधक यशवंत सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद पूरा क्षेत्र शोक में डूबा रहा। लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुभाष इंटर कॉलेज के प्रबंधक यशवंत सिंह (65) का घर में गिर जाने से पैर टूट गया था। उनकी दवा चल रहीं थी। इसी बीच इनका स्वास्थ्य अधिक ख़राब हो गया। इलाज होने पर स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ। इसके बाद उनको पैतृक निवास नौरंग पुरवा उमरी बेगमगंज ले आया गया। सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी मंगलवार को अचानक स्वास्थ्य दोबारा बिगड़ने से उनका निधन हो गया। यशवंत सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने ही विद्यालय सुभाष इंटर कॉलेज से किया। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय से किया। फिर विद्यालय की जिम्मेदारी इन्हीं के हाथों में कई सालों से थी। उनके आकस्मिक निधन का शोक पूरे क्षेत्र में पसरा रहा। वह अच्छे शायर भी थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर चल पड़ी। उनके पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। वे अपने विद्यालय के बच्चों को एक प्रेरणा दायक पंक्तियां सुनाया करते थे :
‘हम तुम्हारे लिए क्या कुछ नहीं कर सकते।
शर्त बस इतनी है कि तुम कुछ कहो तो सही।।’

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular