Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:नहर की माइनर कटी, सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद

Gonda News:नहर की माइनर कटी, सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद

संवाददाता

गोण्डा। सरयू नहर परियोजना का पानी अब तबाही मचाने लगा है। जगह-जगह माइनर टूटने के कारण करीब एक हजार हेक्टेयर में लगी फसल डूब गई हैं। ऐसे में गेहूं की फसल बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। एक्सईन ने जेई से स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। नवाबगंज में नहर कटने के कारण पानी खेतों में अभी भी भरा हुआ है। विभागीय अधिकारी नहर को बांधने के लिए जुटे हुए हैं। वहीं, इटियाथोक शाखा में भी माइनर कटने की सूचना मिली है। हरैयाझूमन सहित अन्य गांवों में पानी भर गया है। जेई शालिनी यादव ने बताया कि गिलौली में अज्ञात किसानों ने सिचाई के लिए पानी माइनर काटा था। पानी बहने की सूचना पर गेट बंद करा दिया गया है। अज्ञात किसानों के खिलाफ इटियाथोक में एफआइआर कराई है। रगड़गंज क्षेत्र में सरयू नहर खंड एक मछरहवा माइनर कटने से करीब दस हेक्टेयर में फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसान लालबहादुर, कन्हैयालाल, उदयराज, भगौती, राम बहादुर, राम संजीवन, राम अवतार, राम मिलन के खेत में लगा गेहूं, सरसो व गन्ने की फसल में पानी भर गया है। किसानों का कहना है कि भ्रष्टाचार के कारण हर बार नहरें कट जाती हैं। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीओ भारतभूषण भारती ने बताया कि नहर में चूहे बिल बना देते हैं। इससे पानी जगह-जगह बहने लगा है। नहर की मरम्मत कराई जा रही है। नोडल अफसर/एक्सईएन सरयू नहर खंड चार दिनेश मोहन का कहना है कि नहर कटने के मामले में जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके अलावा तत्काल माइनर ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला को बना दिया गांव का प्रधान!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular