Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाgonda News:नन्ही प्रतिभाएं हुईं सम्मानित, सांसद एसपी सहित अन्य रहे मौजूद

gonda News:नन्ही प्रतिभाएं हुईं सम्मानित, सांसद एसपी सहित अन्य रहे मौजूद

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत भीखम पुरवा स्कूल में दो मार्च को राष्ट्रीय स्तर की नन्ही प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सरस्वती पूजा के साथ किया। नन्हीं बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए जो काफी सराहनीय रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय की नन्ही प्रतिभाओं सुप्रिया, काजल और बबली को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के खिताब से नवाजा गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज मिश्रा व अन्य शिक्षकों के कार्यो की सभी ने जमकर सराहना की। मिश्र ने बताया कि तीनों प्रतिभाओं को यहां इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया गया, जो कि संस्था ने यहां भेजा था। इसके अलावा अंशिका मिश्रा को भी सम्मानित किया गया, जो अब तक अनेक रिकार्ड बना चुकी है। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में इन छात्राओ सहित शिक्षकों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम मौर्य ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर ओपी मिश्रा, महेश नारायण तिवारी, परसपुर विकास मंच से अरुण सिंह, डॉ. राज कुमार द्विवेदी, प्रमोद मिश्रा, शत्रुघ्न द्विवेदी, जगत नारायण राजभर, मुनीषा वर्मा, रमेश सिंह, विनीत मिश्रा, सत्यव्रत ओझा, अजय राठौर, कपिलेश्वर शुक्ला, पेशकार पटेल, राकेश चतुर्वेदी, श्रवण वर्मा, हरिशंकर तिवारी, मनोज दीक्षित, राकेश यादव, सुशील नायक, नंद कुमार शुक्ला, आनंद पांडे, विनोद मिश्रा, विशाल मणि पांडे आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

gonda News:नन्ही प्रतिभाएं हुईं सम्मानित, सांसद एसपी सहित अन्य रहे मौजूद
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

gonda News:नन्ही प्रतिभाएं हुईं सम्मानित, सांसद एसपी सहित अन्य रहे मौजूद
RELATED ARTICLES

Most Popular