Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:नकली बीड़ी बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Gonda News:नकली बीड़ी बनाने का आरोपी गिरफ्तार

नकली बीड़ी व 02 कम्पनियों के रेपर बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से भिन्न-भिन्न ब्रांड की नकली बीड़ी व बीड़ी बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले 02 कम्पनियों के रेपर बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रबोध कुमार ने बीती रात क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर वीरेन्द्र जायसवाल पुत्र जगदीश प्रसाद जायसवाल निवासी मोहल्ला आनंद नगर चुंगी नाका थाना कोतवाली नगर को नकली बीड़ी बनाते समय कटहा घाट स्थित एक नवनिर्मित मकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भिन्न-भिन्न ब्रांड के 180 पैकेट नकली बीड़ी व बीड़ी बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले 02 कम्पनियों के रैपर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।

Gonda News:नकली बीड़ी बनाने का आरोपी गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular