Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:धू-धू करके जल गई आठ बीघा गेंहू की फसल

Gonda News:धू-धू करके जल गई आठ बीघा गेंहू की फसल

संवाददाता

गोण्डा। जिले के थाना तरबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरेबसना में शुक्रवार को आठ बीघा गेंहू की फसल जल कर राख हो गयी। स्थानीय निवासी अनुपम शुक्ला का कहना है कि चिरेबसना निवासी गोपाल, बब्बन, राम सेवक के गेंहू के खेत में अचानक आग लग गयी, जिससे गेंहू की लगी फसल जलने लगी। जलती फसल को देखकर वहाँ पर मौजूद लोगों ने गुहार लगाते हुए आग को बुझाना चालू कर दिया। गुहार पर सैकड़ों लोग आकर आग को बुझाने के लिए लोगों ने काफी मेहनत के बाद आग को काबू में कर पाए। कुछ लोगों ने आग लगने की सूचना फ़ायर ब्रिगेड को दिया था, लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग बुझ चुकी थी। स्थानीय थाने के पुलिस अधिकारियों व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भी सूचना पाकर मौके का जायजा लिया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular