Tuesday, February 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:धूमधाम से मनाया जाएगा योगी सरकार का चतुर्थ वार्षिकोत्सव

Gonda News:धूमधाम से मनाया जाएगा योगी सरकार का चतुर्थ वार्षिकोत्सव

19 से 24 मार्च तक जनपदों में आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

शुक्रवार को किया जाएगा विकास पुस्तिका का विमोचन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार का चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर पूरे प्रदेश में समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए न केवल पार्टी स्तर पर बल्कि शासन स्तर पर भी जोरदार तैयारियां की गई हैं। पांच दिन तक चलने वाले इस समारोह में योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करने वाली संगोष्ठियां, प्रदर्शनियों आदि का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर गोण्डा पहुंचे और सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं (रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म ) पर गहन चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार, एपीसी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं तथा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंच सकें, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय। उन्होंने कहा कि सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जनपदों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया कि 19 मार्च से 24 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी होंगे और नगर पालिका एवं नगर क्षेत्र के कार्यक्रमों हेतु सिटी मजिस्ट्रेट नोडल अधिकारी होंगी। विधानसभा वार अपने तहसील क्षेत्र के संबंधित उप जिलाधिकारी नोडल अधिकारी होंगे व निर्माण कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम हेतु अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड नोडल अधिकारी होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि 19 मार्च को जिला पंचायत प्रांगण व सभागार में लैकफेड अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में जनपद मुख्यालय का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा वार कार्यक्रम जनपद के तहसील मुख्यालयों और विकास खंड इटियाथोक, कटरा बाजार तथा बभनजोत में आयोजित किए जाएंगे।
एपीसी ने कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को प्रदेश मुख्यालय पर 11 बजे से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रेस-वार्ता का आयोजन होगा। साथ ही चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई फिल्म का अवलोकन, गीत का विमोचन, प्रदेश स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन, प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम व प्रेस वार्ता का पूरे प्रदेश में सजीव प्रसारण होगा। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के समापन के तुरन्त पश्चात जनपद मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन, चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई जनपद स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया जायेगा। विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के कुछ लाभार्थियों को योजनाओं यथा वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना आदि में धनराशि अथवा प्रमाण-पत्र जैसे गोल्डन कार्ड तथा दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण किया जायेगा। 20 मार्च को मुख्यमंत्री पर्यटन सम्वर्धन योजना के कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण तथा विधान सभा क्षेत्र में कराए गए अन्य कार्यों का शिलान्यास/लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तैयार की गई विधान सभा क्षेत्र स्तरीय ‘विकास पुस्तिका’ का विमोचन किया जायेगा। 21 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण की गतिविधियां तथा नगरीय क्षेत्रों में मिशन व्यापरी कल्याण से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित होंगे। 22 मार्च को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 23 मार्च को मिशन रोजगार से संबधित कौशल विकास एवं उद्यमियों से सम्बन्धित चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री प्रैन्टिसशिप योजना आदि के लाभार्थियों को ऋण/टूलकिट वितरण किये जायेंगे। 24 मार्च को मिशन श्रमिक कल्याण के अन्तर्गत श्रमिकों के कल्याणार्थ व उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु योजनाओं के सम्बन्ध में सभी विकास खण्डों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही आयुष्मान योजना के कार्ड वितरण व गौ-आश्रय स्थलों का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular