संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। हर साल की तरह इस साल भी बुधवार की रात्रि मोहम्मद जकीउल्लाह शाह डॉक्टर मोहम्मद सलमान के आवास ग्राम जहाँगिरवा के मजरा लोहारन पुरवा में हजरत कफीलुल्लाह शाह बड़े बाबा जी रहमतुल्लाह अलैह का सालाना फातिहा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद असदुल बका बक़ाई छन्नू मियां सज्जादा नशीन दरगाह बाबा शहीद मर्द रहमतुल्लाह अलैह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरआन से की गई। उसके बाद शायर मुजीब सिद्दीकी करनैलगंजवी ने तकरीर करते हुए बुजुर्गों के वाक्यात बयान किये और खासकर शादियों में दहेज के लेन देन को खत्म करने के लिए हजरत अली रज़ियल्लाहु ताला अन्हू और नबीये पाक की साहबजादी फातिमा की शादी की मिसाल दी। उन्हांने कहा कि इसी शादी के हिसाब से हम सब को शादियां करनी चाहिए, जिससे बेटियां पैदा होने पर लोग उनको बोझ न समझें। फिर उसके बाद सूफियाना कव्वाली का दौर शुरू हुआ, जहां गोण्डा व बहराइच से आये हुए कव्वालों ने पूरी रात्रि कव्वाली सुनाकर लोगों का खूब मन मोहा। अंत मे पूरी दुनिया में फैली कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए दुआ की गई। इस मौके पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। कार्यक्रम में जमील अहमद, प्रधान प्रतिनिधि जय प्रकाश उर्फ ख़न्नू मिश्रा, सुभेन्द्र सिंह, अजीज अहमद, बलराम विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
