Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:धान क्रय केंद्रों पर किसानां की दुर्दशा, सीएम से हुई शिकायत

Gonda News:धान क्रय केंद्रों पर किसानां की दुर्दशा, सीएम से हुई शिकायत

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक ब्लाक में धान खरीद केंद्रों की स्थिति बहुत ही खराब है। अपनी तैयार धान की फसल को बेचने के लिए किसान परेशान हैं। क्षेत्र के एक किसान ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की है। सरकार और जिला प्रशासन के मनसूबों के विपरीत धान क्रय केंद्रों पर मनमानी से परेशान होकर क्षेत्र निवासी दिलीप सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में पूरे सुकाली निवासी इस किसान ने कहा है कि इटियाथोक क्षेत्र में उनकी पत्नी के नाम नौ एकड़ जमीन है जिसमें लगी धान की फसल से करीब 200 कुंतल धान तैयार हुआ है। उसकी बिक्री के लिए कई दिनों से क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं किन्तु अब तक धान की बिक्री नहीं हो पाई है। आरोप है कि क्रय केंद्र प्रभारी धान की खरीद के लिए हीलाहवाली कर रहे हैं। सत्यापन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका भी केंद्र प्रभारी से प्रेरित है। धान की बिक्री न होने की वजह से अग्रिम फसल के लिए तथा अन्य खर्च को वहन करना सम्भव नहीं है। बताते चलें कि कृषक दिलीप कुमार सिंह की दिमागी हालात ठीक नहीं है। लखनऊ से इलाज चल रहा है। ऐसे में धान की बिक्री न होने की वजह से परिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आईजीआरएस पर व मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेजकर धान की खरीद के लिए गुहार लगाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular