Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:धरा के लिए वरदान का तुलसी का पौधा-सुधांशु द्विवेदी

Gonda News:धरा के लिए वरदान का तुलसी का पौधा-सुधांशु द्विवेदी

तुलसी पूजन दिवस पर योग कक्षा में किया गया पौधरोपण

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा है कि तुलसी केवल एक पौधा नहीं, बल्कि धरा के लिए वरदान है। इसी वजह से हिंदू धर्म में इसे पूज्यनीय माना गया है। आयुर्वेद में तुलसी को अमृत कहा गया है क्योंकि यह औषधि भी है और इसका नियमित उपयोग आपको उत्साहित, खुश और शांत रखता है। वह आज (25 दिसम्बर) तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रही नियमित योग कक्षा सिसई बहलोलपुर में तुलसी पूजन के अवसर पर बोल रहे थे। उल्लेखनीय है हर साल 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है।
इससे पूर्व योग शिक्षक आदर्श गुप्ता ने सभी योग साधकों को ओम-गायत्री मंत्र व प्रार्थना के साथ योगासन, प्राणायाम, ध्यान, मुद्रा, बंध के साथ-साथ आयुर्वेद एवं एक्यूप्रेशर के माध्यम से स्वस्थ रहने की जानकारी दी। तत्पश्चात शुक्रवार को तुलसी पूजन दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः योगाभ्यास के बाद मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में तुलसी, नीम, पीपल, आँवला, एलोवेरा आदि कई औषधीय पौधों का पौधरोपण किया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को पूजनीय माना जाता है, धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ तुलसी औषधीय गुणों से भी भरपूर है। आयुर्वेद में तो तुलसी को उसके औषधीय गुणों के कारण विशेष महत्व दिया गया है। तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों में काम आती है। इसका उपयोग सर्दी-जुकाम, खांसी, दंत रोग और श्वांस सम्बंधी रोग, टीबी, मलेरिया, वात रोग, कुष्ठ रोग, नेत्र रोग के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। योग प्रशिक्षक आदर्श गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद में तुलसी तथा उसके विभिन्न औषधीय गुणों का एक विशेष स्थान है। तुलसी को संजीवनी बूटी के समान भी माना जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में तुलसी के पौधे के हर भाग को स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद बताया गया है। तुलसी की जड़, उसकी शाखाएं, पत्ती और बीज सभी का अपना-अपना अलग महत्व है। आमतौर पर घरों में दो तरह की तुलसी देखने को मिलती है। एक जिसकी पत्तियों का रंग थोड़ा गहरा होता है और दूसरा, जिसकी पत्तियों का रंग हल्का होता है। तुलसी शरीर का शोधन करने के साथ-साथ वातावरण का भी शोधन करती है तथा पर्यावरण संतुलित करने में भी मदद करती है। वृक्षारोपण कार्यक्रम माही गुप्ता, आस्था, सुमन श्रीवास्तव, सलोनी गुप्ता, श्रद्धा, सूरज गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, हरि शंकर तिवारी, संतोष गुप्ता आदि कई योग साधक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : दो महिलाओं समेत आठ लोगों पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Gonda News:धरा के लिए वरदान का तुलसी का पौधा-सुधांशु द्विवेदी
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

Gonda News:धरा के लिए वरदान का तुलसी का पौधा-सुधांशु द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular