Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:द आजाद फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन

Gonda News:द आजाद फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन

प्रदीप पांडेय

गोण्डा। इटियाथोक कस्बे में गोण्डा-बलरामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित शंकर दर्शन पब्लिक स्कूल के निकट रेडीमेड कपड़ों के होलसेल विक्रेता द आजाद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मंडलीय कार्यालय का उद्दघाटन व शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनवर्षा पोखरा के महंत छोटे बाबा व विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मजदूर सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी भैया मौजूद रहे। मुख्य अतिथि छोटे बाबा व विशिष्ट अतिथि जेपी भैया नें क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी में संयुक्त रुप से फीता काटने के उपरांत नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया। तत्पश्चात कंपनी के डायरेक्टर चंद्रशेखर तिवारी के द्वारा उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। कंपनी के डायरेक्टर चंद्रशेखर तिवारी नें बताया कि जल्द ही जनपद के सभी 16 ब्लॉकों में रेडीमेड कपड़ों का भव्य शोरूम खोला जाएगा। शोरूम पर बिकने वाले ब्रांडेड रेडीमेड कपड़े डायरेक्ट मैन्युफैक्चर से खरीद कर बाजार से 50 फीसद कम कीमत पर गांव देहात के लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। कम्पनी का लक्ष्य है कि गांव के लोगों को भी ब्रांडेड कपड़े कम कीमत पर उपलब्ध हो सके।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular