संवाददाता
गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज की संस्थापक व सचिव डा. कृष्णा सिन्हा की द्वितीय पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में शान्ति हवन का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डा. आरती श्रीवास्तव एवं महाविद्यालय व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत व महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने सत्य नारायण कथा व हवन में पूर्ण आहूति दी। दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की। डा. कृष्णा सिन्हा ने जनपद में अपने अथक प्रयास से प्रथम महिला महाविद्यालय कर नींव रखी, जिसकी जनपद को बहुत आवश्यकता थी वर्तमान में महाविद्यालय जनपद का गौरव है। उनके इस प्रयास व गौरव को महाविद्यालय का समस्त स्टाफ निरन्तर आगे बढ़ाने में प्रयासरत है और भविष्य में भी उनके सपने को साकार करते रहेगें। इस अवसर पर श्रीमती रंजना बन्धु, डा. नीलम छाबड़ा, डा. हरप्रीत कौर, डा. मनीषा पाल, डा. मौसमी सिंह, डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह, डा. आशू पाण्डेय, डा. नीतू सक्सेना, डा. स्मृति शिशिर, सुनीता पाण्डेय, किरन पाण्डेय, शैफाली, वन्दना पाठक, वर्तिका, रोली, संध्या, प्रीती, इला एवं आफिस स्टाफ अरविन्द कुमार पाठक, मंगली राम, विजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार सोनी एवं महाविद्यालय कर्मचारी दिनेश मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, संतोष, रमेश, यादव जी एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार उपस्थित रहा।
यह भी पढें : गुरुवार को मिले दो कोरोना मरीज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
