संवाददाता
गोण्डा। जिले के मनकापुर थाने में एक व्यक्ति का अपहरण कर उसकी संपत्ति का बैनामा कराने के बाद उसे गायब कर देने के मामले में दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना क्षेत्र के पचपुती जगतापुर निवासी शिव बहादुर सिंह की तहरीर पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके चाचा राज बहादुर सिंह का कोई वारिस नहीं था। उनके जीवन काल में वह चाचा की सेवा करता रहा। इसी बीच उसके चाचा की अचानक तबियत खराब हो गई, जिनका इलाज कराया जा रहा था। 20 फरवरी 2018 को खेत की सिंचाई करवाने के लिए गया था। शाम को जब घर लौटा तो देखा चाचा बिस्तर से गायब थे। घर के आस पास चाचा की तलाश करने लगे। तभी गांव के राकेश सिंह रामदास ने बताया कि गोल्डी सिंह व लाल विक्रम सिंह घर पर आए थे और चाचा को बिस्तर से उठा कर बोलेरो गाड़ी से कहीं ले गए हैं। एक माह तक उनकी काफी तलाश करने के बाद 14 मार्च 2018 को स्थानीय कोतवाली व 18 मार्च 2018 को डीआईजी के यहां इस मामले की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच पता चला कि उसके चाचा की संपत्ति को हड़पने की नीयत से उनका अपहरण करके 3 मार्च 2018 को ही सब रजिस्ट्रार मनकापुर के यहां ले जाकर गोल्डी सिंह पत्नी अजीत प्रताप सिंह के पक्ष में संपूर्ण संपत्ति को लिखा लिया। आरोप है कि गोल्डी सिंह, अजीत सिंह, निर्मेश सिंह, लाल विक्रम सिंह, भोलेन्द्र विक्रम सिंह, विश्वनाथ, विनोद कुमार सिंह ने मिलकर 9 जुलाई 2018 को साजिश व बेईमानी करते हुए अनीता सिंह पत्नी राघवेंद्र सिंह निवासिनी पचपुती जगता पुर के नाम गाटा संख्या 99 का बैनामा कर दिया। पीड़ित शिव बहादुर सिंह के अनुसार उसके चाचा का कहीं पता नहीं चल सका। इससे यह स्पष्ट होता है कि उनके चाचा राज बहादुर सिंह की पूरी संपत्ति का दस्तावेज लिखाकर उनकी हत्या करके लाश को गायब कर दी गई है। पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ अपहरण व जालसाजी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : चौकी प्रभारी निलंबित, आरक्षी लाइन हाजिर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
