संवाददाता
गोण्डा। जिले में बहराइच राजमार्ग पर भवनिया पुर गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर में चार लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोण्डा बहराइच मार्ग पर भवनियापुर के पास दो बाइकों के आमने सामने टक्कर में उस पर सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। इसकी सूचना लोगों ने देते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान कौडिया क्षेत्र के जेठपुरवा के राकेश सिंह (32), बडागांव के जय बख्श सिह (40), कुलदीप सिंह (25), जीतेंद्र सिह (28) के रूप में की गई है।
