Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:दो गैंगस्टर की तीन करोड़ की सम्पति कुर्क

Gonda News:दो गैंगस्टर की तीन करोड़ की सम्पति कुर्क

संवाददाता

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कोतवाली मनकापुर पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर शुक्रवार को कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले में डुग्गी मुनादी कराकर भाईजी समेत दो गैंगेस्टर की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मनकापुर कस्बे के गायत्री नगर मोहल्ले के रहने वाले दुर्गेश त्रिपाठी उर्फ आशु त्रिपाठी समेत आठ अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। एसपी ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट मार्कंडेय शाही ने गैंगेस्टर एक्ट के इसी मुकदमे अभियुक्त दुर्गेश त्रिपाठी उर्फ आशू व महेन्द्र नाथ त्रिपाठी उर्फ भाई जी की चल अचल संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में एसडीएम मनकापुर हीरालाल व सीओ की मौजूदगी में कोतवाली मनकापुर पुलिस ने गायत्री नगर मोहल्ले में दोनो गैंगस्टर के घर के पास डुग्गी मुनादी कराकर दोनों गैंगेस्टर की तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। एसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular