संवाददाता
गोण्डा। स्व. दीप नारायण पाण्डेय एडवोकेट की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र विवेक पाण्डेय एडवोकेट द्वारा अदम गोंडवी खेल मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन लायर्स इलेवन ने जाफरी इलेवन को पराजित कर अपनी जीत दर्ज की। इस मौके पर लायर्य इलेवन के मैनेजर अजय शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट (बन्टी) के साथ टीम के तमाम सदस्यों ने खेल मैदान पर पहुंचकर टीम का हौसला अफजाई किया।
यह भी पढ़ें : पांच लाख में दे रहा था डेढ़ किलो सोना, गिरफ्तार
