संवाददाता
गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिनेश पुत्र राज बहादुर निवासी चमारन गांव इंदिरापुर मौजा मधईपुर थाना कोतवाली देहात को स्थानीय थाने पर पंजीकृत अभियोग अन्तर्गत धारा 363, 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा थाना कोतवाली देहात अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने वांछित चल रहे उक्त आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
