संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित बस स्टॉप चौराहा कर्नलगंज से कटरा बाजार जाने वाले रोड पर करीब दो सौ मीटर दूरी पर मुख्य सड़क के ठीक किनारे नाले के ऊपर रखा पत्थर काफी दिनों पूर्व टूटकर नष्ट हो जाने के कारण उक्त नाले का गड्ढानुमा होल दुर्घटना को दावत दे रहा है। मालूम हो कि सड़क के ठीक किनारे ही स्थित इस नाले ढंकने हेतु रखा पत्थर महीनों पहले टूट गया था। परन्तु जिम्मेवारों ने इसे बनवाने की कोई जरूरत नहीं समझी, जिससे रात के अंधेरे में जब भी कोई वाहन चालक अपनी गाड़ी को सड़क के जरा सा भी किनारे लाता है तो उसके नाली में गिरने का अंदेशा बना रहता है। कई बार तो राहगीर रात्रि के अंधेरे में गिरकर चोटहिल भी हो चुके हैं। पिछले कई महीनों से उसी हाल में खुला होने से दुर्घटना के घटित होने का भय बना हुआ है। जबकि इसी नाले पर व उसके किनारे कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानें भी लगाई जा रही हैं।
यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
