Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:दलित के घर तोड़फोड़ करने वाले तीन गिरफ्तार

Gonda News:दलित के घर तोड़फोड़ करने वाले तीन गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक दलित के घर तोड़फोड़ करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि इटियाथोक पुलिस ने एक दलित परिवार को गाली गुप्ता देने, मारपीट करने एवं घर पर तोड़फोड़ करने के आरोपी तीन अभियुक्तों बुधराम पुत्र चैतू, फौजदार पुत्र बुधराम तथा ज्ञान चंद्र पुत्र बुधराम निवासी गण ग्राम बसवरिया मौजा कोल्हुआ गोसेन्द्रपुर को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 358/20 अर्न्तगत धारा 147,149,323,504,506,452, 427, 379, 411 भादवि दर्ज कराया गया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्रा, आरक्षी गण सुनील कुमार यादव, बृजेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, आशुतोष यादव, महिला आरक्षी किरन चौहान व रेनू राय शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular