Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:थारू जनजाति लोक नृत्य दल प्रतियोगिता 19 जनवरी को

Gonda News:थारू जनजाति लोक नृत्य दल प्रतियोगिता 19 जनवरी को

संबधित दल मौके पर भी कर सकते हैं आवेदन

संवाददाता

गोण्डा। थारू जनजाति लोक नृत्यदल प्रतियोगिता का आयोजन अब 18 जनवरी के स्थान पर 19 जनवरी 2021 को प्रातः 11 बजे से टाउन हाल गोंडा में किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि संस्कृति विभाग उप्र द्वारा ’उ0प्र0 दिवस-2021’ के अवसर पर मण्डल स्तर पर विजयी प्रतिभागी दलो को पुरस्कार स्वरूप वेशभूषा वाद्य यंत्र क्रय हेतु सहायता प्रदान करने के साथ आगामी 24-26 जनवरी की अवधि में नोयडा एवं लखनऊ में आयोजन में भी सहभागिता दी जायेगी। इसके लिये मण्डल स्तर पर मण्डलवार विधा के अनुसार प्रतियोगिता आयोजित कर विजयी प्रतिभागी दलों को भेजा जायेगा। यह जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक डा. राजेन्द्र यादव ने बताया कि देवीपाटन मण्डल से थारू जनजाति लोक नृत्य सांस्कृतिक दल का चयन किया जाना है। इसके लिये मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता से संबन्धित आवेदन पत्र संबन्धित जिले के जिला सूचना कार्यालय से निःशुल्क अथवा संस्कृति निदेशालय की वेबसाइट ूूण्नचबनसजनतमण्नचण्दपबण्पद पर प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र पर्याप्त संख्या में न प्राप्त होने के दृष्टिगत प्रतियोगिता स्थल पर सीधे आने वाले थारू जनजाति लोक नृत्य के सांस्कृतिक दलों से मौके पर फॉर्म भरवाकर भी सम्मिलित किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन अब 18 जनवरी के स्थान पर 19 जनवरी 2021 को प्रातः 11 बजे से टाउन हाल गोण्डा में किया जायेगा।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular