Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:थानों, ब्लाक व तहसील मुख्यालयों पर बनेंगे सामुदायिक शौचालय

Gonda News:थानों, ब्लाक व तहसील मुख्यालयों पर बनेंगे सामुदायिक शौचालय

संवाददाता

गोण्डा। जिला स्वस्च्छता समिति की बैठक जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी थानों, ब्लाक मुख्यालयों, तहसील मुख्यालयों प्रमुख स्थलों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर जमीन प्राप्त कर सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। स्वच्छता समिति की बैठक में डीएम ने निर्मित तथा निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का शत-प्रतिशत जिओ टैगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा में ज्ञात हुआ कि 427 के सापेक्ष मात्र 11 गांव की उपभोग प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए डीएम ने ऐसे सभी पंचायत सचिवों व एडीओ पंचायतों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि खंड प्रेरकों की ब्लाकों पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए बायोमैट्रिक्स लगावाए जायें तथा क्षेत्र भ्रमण के लिए उनका भ्रमण रजिस्टर तैयार कराकर उनकी कारगुज़ारी की मानीटरिंग की जाय। इसके अलावा स्वच्छता कार्यक्रमों की मानीटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सेल्फी पोस्ट कराई जाय। बैठक में आउट सोर्स कर्मियों के अनुबंध रिन्युअल के सम्बन्ध में डीएम ने निर्देश दिए कि सम्बन्धित कर्मियों की कारगुज़ारी की रिपोर्ट डीपीआरओ प्रस्तुत करें ताकि योग्य कार्मिकों का अनुबंध बढ़ाया जा सके और काम न करने वाले कार्मिकों को हटाकर नई जनशक्ति की तैनाती की जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डा. अजय सिंह गौतम, डीपीओ मनोज कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, एडीपीआरओ, डीपीसी अभय प्रताप सिंह रमन व बृजेश श्रीवास्तव सहित स्वच्छता समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular