Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:तीन बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Gonda News:तीन बर्खास्त शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

संवाददाता

गोण्डा। जिले के शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ में फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी नौकरी हथियाने के आरोप में तीन शिक्षकों के खिलाफ बीईओ ने मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। स्थानीय पुलिस ने तीनों शिक्षको पर जालसाजी सहित कई गंभीर धाराओ में केस दर्ज किया है। शिक्षा क्षेत्र हलधरमऊ के प्राथमिक विद्यालय अमोड़वा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्य कर चुके दिनेश चंद्र शर्मा, प्राथमिक विद्यालय मुरावन पुरवा में रमेश कुमार यादव व प्राथमिक विद्यालय सेल्हरा में रमेश कुमार के खिलाफ शिकायत मिली थी कि इन लोगों के शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी है। खंड शिक्षा अधिकारी हलधरमऊ शिव कुमार ने बताया कि इन सभी शिक्षकों के लगाए गए सभी प्रमाणपत्रों की जांच कराई गई जिसमें सभी प्रमाणपत्र कूट रचित पाए गए। इन सभी शिक्षकों को पूर्व में ही बर्खास्त भी किया जा चुका है। शनिवार को बीईओ शिव कुमार ने कटरा बाजार थाने पहुचकर इन शिक्षको के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि तीनों शिक्षको के खिलाफ फर्जी दस्तावेज लगाकर सरकारी नौकरी हथियाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular