Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:तीन जुआरी गिरफ्तार

Gonda News:तीन जुआरी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत खरगूपुर थाने की पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, थाने के उपनिरीक्षक अरविन्द वर्मा ने हमराही पुलिस कर्मियों के सहयोग से मुखबिर खास की सूचना पर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 330 रुपये नकद, ताश के 52 पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों में जिलाउल मुस्तफा पुत्र शेर मोहम्मद, शाहिद पुत्र तसव्वुर तथा कमाल पुत्र फकीरे उर्फ नासिर अली निवासी गण लोनावा दरगाह शामिल हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular