Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:तहसीलदार सदर के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

Gonda News:तहसीलदार सदर के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा

संवाददाता

गोण्डा। सदर तहसीलदार के खिलाफ जिला मुख्यालय के वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। अधिवक्ताओं ने कहा है कि वे सोमवार को तहसीलदार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि बार एसोसिएशन के सभागार में संघ के पदाधिकारियां व अधिवक्ताओं की एक बैठक अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व महामंत्री मनोज कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई। बैठक में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सदर पैगाम हैदर के कार्यप्रणाली की आलोचना की। अधिवक्ताओ ने कहा कि तहसीलदार कार्यालय से अनेक प्रकार की जांच रिपोर्टें महीनों तक लम्बित रखी जा रही हैं। साथ ही राजस्व संहिता के तमाम प्रावधानों का उल्लंघन भी किया जा रहा है। अध्यक्ष ने सदन को बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल आज ही जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण से उन्हें अवगत कराएगा। यदि प्रकरण पर उचित कार्रवाई हो जाती है तो ठीक है। अन्यथा हम सभी अधिवक्ता साथी सोमवार को इस प्रकरण पर एक जलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही सोमवार को हम पूर्ण रूप से न्यायिक कार्य से विरत रहेगे। इस मौके पर गोकरन नाथ पाण्डेय, राम कृपाल शुक्ल, माधव राज मिश्र, बिन्देश्वरी प्रसाद दूबे, राजेश मिश्र, राम बुझारत द्विवेदी, अकबाल बहादुर श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, भगौती प्रसाद मिश्र, सुरेंद्र कुमार सिंह, रमेश कुमार दूबे, राजकुमार चतुर्वेदी, अनुपम शुक्ल, गिरवर चतुर्वेदी, रजनीश पाण्डेय, रामू प्रसाद, सन्तोष कुमार ओझा, विश्वनाथ सिंह, राजेन्द्र प्रसाद दूबे सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : सेना की नौकरी मिलते ही लड़के की कर दी पकड़ौवा शादी

Gonda News:तहसीलदार सदर के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा
RELATED ARTICLES

Most Popular