Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:तरबगंज में PNB की नई शाखा का शुभारम्भ

Gonda News:तरबगंज में PNB की नई शाखा का शुभारम्भ

क्षेत्रीय विधायक व आंचलिक महाप्रबंधक ने किया उद्घाटन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के तरबगंज तहसील मुख्यालय पर खुलने वाले देश के प्रथम स्वदेशी पंजाब नेशनल बैंक शाखा रामापुर के नव सुसज्जित परिसर का उद्घाटन शुक्रवार को लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक संजय गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सेवा क्षेत्र में एक व्यावसायिक संस्थान है और ग्राहक हमारा आधार है। ग्राहक सेवा में परिवेश एवं स्वच्छता का विशेष स्थान है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ का नारा दिया जाना इसकी महत्ता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन परिवर्तन’ में शाखा का परिवेश एक अहम् मुद्दा रहा है। किसी भी शाखा का स्वच्छ परिवेश, शांत माहौल एवं आकर्षक साज-सज्जा ग्राहकों को सदैव आकर्षित करता है। इस क्रम में मुझे पूरा विश्वास है कि शाखा रामापुर अपने नए रंग-ढंग में ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल रहेगी और व्यवसाय के सभी पैरामीटरों पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उन्होंने अयोध्या मंडल प्रमुख केएल बैरवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अयोध्या मण्डल अच्छा कार्य कर रहा है। फिर चाहे वह व्यावसायिक पैरामीटर हो, अनुपालन एवं नियंत्रण, लेखा परीक्षा या सरकारी कारोबार अथवा तृतीय पक्ष उत्पादों की बिक्री, सभी क्षेत्रों में अयोध्या मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेखित किया कि मंडल ने डिजिटल अभियान के अंतर्गत ग्राहकों को पीएनबी वन, पीओएस मशीन, क्यूआर कोड, आइबीएस और एमबीएस उपलब्ध कराने में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना एवं गोल्ड बांड की बिक्री में भी सराहनीय कार्य किया है।

यह भी पढें : पेरिस समझौते के लक्ष्य पूरे होने से बच सकती हैं लाखों जानें

अयोध्या मंडल प्रमुख केएल बैरवा ने महाप्रबंधक संजय गुप्ता एवं क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने व्यस्ततम शिड्यूल में से समय निकालकर शाखा रामापुर के नव सुसज्जित परिसर के उद्घाटन हेतु समय दिया। उन्होंने उपस्थित ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बैंक के विभिन्न उत्पादों जैसे एमएसएमई ऋण, गृह ऋण, कार ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, केसीसी, वित्तीय साक्षरता अभियान, गोल्ड बांड, असेट इंश्योरेंश, लाइफ इंश्योरेंश के साथ-साथ बैंक के डिजिटल उत्पादों जैसे पीएनबी वन, इंटरनेट बैंकिंग, कॉर्पोरेट इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग, डोर स्टेप बैंकिंग, पीओएस मशीन, क्यूआर कोड इत्यादि की जानकारी देकर उनसे इसका लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश पर जनपद में वित्तीय साक्षरता सप्ताह मना रहा है। इसके अंतर्गत पीएनबी की सभी शाखाओं पर ग्राहकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने ग्राहकों से अपील किया कि वे अपनी नजदीकी शाखा में जाकर अपना आवेदन जमा करवाए तथा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपना नामांकन करवाए। यह जानकारी देते हुए केशवपुर पहड़वा शाखा की वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती संध्या मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर महाप्रवन्धक ने प्रतिष्ठित ग्राहकों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टाफ को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप मंडल प्रमुख एनबी तिवारी, शाखा प्रमुख रामापुर विशाल सिंह, प्रबंधक-विपणन अशोक पाण्डेय समेत बैंक के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढें : पिता के फिटनेस ट्रेनर से हो गया आमिर खान की बेटी को प्यार

Gonda News:तरबगंज में PNB की नई शाखा का शुभारम्भ
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular