जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार की रात कोरोना संक्रमण से ड्रग इंस्पेक्टर ओम प्रकाश यादव की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बस्ती ज़नपद निवासी यादव परिवार के साथ लखनऊ में रहते थे। करीब एक हफ्ता पहले उनकी कोरोना रिपार्ट पॉजिटिव आई थी। वह घर पर ही आइसोलेट थे। चार दिन पहले उनका ऑक्सीजन लेबल कम होने लगा था। उनको मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद आक्सीजन लेबल में सुधार भी हुआ था, लेकिन गुरुवार रात आक्सीजन लेबल अचानक नीचे आ गया और उनकी मौत हो गई। फार्मेसी एण्ड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नौशाद खान ने बताया कि वह ड्रग इंस्पेक्टर से पहले एक फार्मासिस्ट थे। उनकी मौत से प्रदेश के सभी फार्मासिस्टों में दुःख की लहर दौड़ गयी है। फार्मासिस्टों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। बताया जाता है कि उनके पास बलरामपुर जिले का भी प्रभार था।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
